26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं | और गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है.

भारत देश में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है और यह 26 जनवरी 1950 से लेकर मनाया जा रहा है तो आज हम जानेंगे इसके पीछे की कहानी क्या है और 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं | और गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है.

हमारे भारत देश को आजादी भले ही 15 अगस्त 1947 को मिली लेकिन 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत देश में संविधान लागू हुआ तब हमारा भारत गणराज्य बना इसीलिए इस दिन को हम भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस क्या हैं? | (What Is Republic Day in Hindi)

गणतंत्र दिवस यह दो शब्दों का मिलन है उसमें गणतंत्र यानी गण और तंत्र। गण यानी समूह, जनता, नागरिक और तंत्र यानी प्रणाली, व्यवस्था। जहां जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली को मिलकर चलाया जाए। जैसे कि संविधान लोग खुद बनाते हैं और उसके अनुसार काम होता है। जनता द्वारा जनता के लिए शासन इसी को हम गणतंत्र बोलते हैं। और दूसरा शब्द है दिवस यानी जिस दिन संविधान जनता के लिए लागू हुआ यानी जनता द्वारा जनता के लिए शासन जिस दिन लागू हुआ उस दिन को हम गणतंत्र दिवस बोलते हैं। अब आपको गणतंत्र दिवस क्या हैं?|(What Is Republic Day in Hindi) यह समझ आ गया होगा।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | (Why Celebrate Republic Day In Hindi)

भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हो गया था। आजादी के बाद भी हमारे भारत देश के पास अपना खुद का कोई संविधान नहीं था। इसलिए भारत की शासन व्यवस्था गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 के तहत चलती थी। लेकिन इसके बाद 29 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव (बाबासाहेब) अंबेडकर इनके नेतृत्व में प्रारूप समिति का गठन किया गया और इसके बाद 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ। और इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान हमारे भारत देश में लागू किया गया। इसके बाद से हर वर्ष हम लोग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। अब आपको गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | (Why Celebrate Republic Day In Hindi) यह समझ आ गया होगा।

पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया?

पहली बार गणतंत्र दिवस यह हमारे भारत देश में 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।

गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है?

गणतंत्र दिवस पर देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। और वही राज्यों में संबंधित राज्य के राज्यपाल राज्य की राजधानी में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते।

Conclusion

दोस्तो उम्मीद करते है कि आप को हमारा यह Article अच्छा लगा होगा. आशा करते है की आपको 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं | और गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है. इसकी जानकारी समझ आ गई होगी. आपको इसके बारे में पूरी जानकारी इस Article में मिली होगी.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधारना होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे comments में बता सकते हैं. आपको यह Article कैसा लगा हमें  comment मे जरूर बताना.

आपके विचारों से हमें कुछ नया सीखने और कुछ गलतिया सुधारने का मौका मिलेगा. यदि आपको हमारी यह post 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं | और गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है. अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सिखने को मिला हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तो के साथ और Social Networks जैसे कि WhatsApp, Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

इसे भी पढे

Kunal Wani

I'm Kunal Wani, a Digital Marketer and Trainer with a passion for content and SEO. I began my journey in content writing and search engine optimization in 2020. Since then, I’ve helped brands grow their digital presence through strategic SEO and impactful content. As a trainer, I encourage others to tackle the power of digital marketing for real-world results. My expertise spans SEO, content marketing, and digital strategy.

View all posts by Kunal Wani →

Comment