Intranet क्या है | What is Intranet in hindi 2024

दोस्तों आपको Internet के बारे में पता होगा। लेकिन Intranet क्या है ये पता है क्या। आपको लगता होगा की सिर्फ spelling अलग अलग है। लेकिन ऐसा नहीं है ये दोनों अलग अलग है। इंट्रानेट एक सॉफ्टवेयर है। इसके काम अलग अलग है और बहोत जगह इंट्रानेट का उपयोग किया जाता है। ये इंट्रानेट का उपयोग computers में होता है।

ये एक कंप्यूटर का पर्सनल नेटवर्क होता है। ये इंटरनेट के प्रोटोकॉल टेक्निक्स का उपयोग करता है। तो आपके मन ये सवाल आता होगा की ऐसे Intranet का उपयोग कौन कर सकता है। तो ये organizations में अपने employee के बिच इनफार्मेशन का give and take करता है। तो इस आर्टिकल में detail में जानते है की Intranet क्या है और Intranet कितने प्रकार के होते है।

Intranet 2024

नामइंट्रानेट (Intranet)
परिभाषाएक पर्सनल नेटवर्क जो केवल एक organizations के अंदर users को जोड़ता है।
यूजरOrganizations के सदस्य या कर्मचारी
नेटवर्क का प्रकारप्राइवेट नेटवर्क
उदाहरणOrganization के internal पोर्टल, Internal ईमेल सिस्टम

Intranet क्या है | What is Intranet in hindi

दोस्तों, इंट्रानेट एक पर्सनल नेटवर्क है जो केवल एक Organization के अंदर users को जोड़ता है। यह Organization के internal communications, Collaboration, और सूचना के आदान-प्रदान के लिए उपयोग किया जाता है। इंट्रानेट इंटरनेट टेक्निक्स का उपयोग करता है लेकिन इसे एक्सटर्नल users के लिए बंद रखा जाता है। Intranet का उपयोग कौन कर सकता है ये भी इसमें पता चलेगा।

ये इंट्रानेट एक सॉफ्टवेयर है। इस सॉफ्टवेयर के दो मुख्य पोर्टल होते है। एक इंट्रानेट और एंटरप्राइज पोर्टल होता है। इंट्रानेट पोर्टल का उपयोग organizations के इंटर्नल इनफार्मेशन को combined करने के लिए होता है और एंटरप्राइज पोर्टल का उपयोग इनफार्मेशन को कम्प्यूटर्स तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। निचे दिए उदाहरण से अधिक पता चलेगा की Intranet क्या है।

  • कॉर्पोरेट इंट्रानेट: तो एक बड़ी कंपनी जैसे कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS का अपना इंट्रानेट होता है, जहां employee कंपनी की internal सूचनाओं, रिपोर्ट्स, policies, और अन्य resources को एक्सेस कर सकते हैं। जैसे की Employee अपनी छुट्टी के आवेदन, पे रोल जानकारी, आंतरिक नोटिस, और प्रोजेक्ट से संबंधित डाक्यूमेंट्स देख सकते हैं।
  • शैक्षणिक संस्थान का इंट्रानेट: एक university जैसे कि दिल्ली university का इंट्रानेट होता है, जहां छात्र और faculty member university से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपने ग्रेड, परीक्षा समय सारणी, कोर्स सामग्री, और अन्य शैक्षणिक सूचनाएँ देख सकते हैं।
  • सरकारी इंट्रानेट: भारतीय सरकार के अलग अलग मंत्रालयों और विभागों का अपना इंट्रानेट होता है, जहां सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी डाक्यूमेंट्स, निर्देशों, और रिपोर्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं। इंटर्नल कम्युनिकेशन, policy documents का आदान-प्रदान, और कार्यप्रणाली को monitoring कर सकते है।

Intranet कैसे काम करते है | How do Intranet work in hindi

इंट्रानेट एक आर्गेनाइजेशन के लोकल एरिया नेटवर्क या वाइड एरिया नेटवर्क के माध्यम से काम करता है। यह एक या अधिक servers पर होस्ट किया जाता है, जो नेटवर्क के सभी कंप्यूटरों को कनेक्ट करता है। इंट्रानेट पर वेब सर्वर का उपयोग किया जाता है, जो इंटर्नल वेबसाइट और एप्लिकेशन को होस्ट करता है। यूजर वेब ब्राउज़र का उपयोग करके इन websites और एप्लिकेशन तक पहुंच सकते हैं, जैसे कि वे इंटरनेट पर करते हैं।

इंट्रानेट को एक्सटर्नल खतरों से सुरक्षित रखने के लिए फायरवॉल का उपयोग किया जाता है। फायरवॉल unauthorized users को इंट्रानेट तक पहुंचने से रोकता है। यूजर को इंट्रानेट तक पहुंचने के लिए प्रमाणित किया जाता है। यह usually पर यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से होता है। यूजर को उनके roles और responsibilities के आधार पर अलग अलग level की reach और अधिकार दिए जाते हैं।

इंट्रानेट अलग अलग डेटाबेस का उपयोग करता है जहां सभी आवश्यक डेटा और जानकारी संग्रहीत की जाती है। यूजर इन डेटाबेस से डेटा को एक्सेस, अपडेट और प्रबंधित कर सकते हैं। यह एक central portal होता है जहां से यूजर अलग अलग सेवाओं और resources तक पहुंच सकते हैं। इंट्रानेट पर अलग अलग कॉलैबोरेशन टूल्स होते हैं जैसे कि चैट, फोरम, और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स आदि। ये टूल्स employees को मिलकर काम करने और जानकारी शेयर करने में मदद करते हैं। जानते है की, Intranet कितने प्रकार के होते है।

Intranet कितने प्रकार के होते है | How many types of intranets are there in hindi

इंट्रानेट के अलग अलग प्रकार होते हैं, जिन्हें उनके उपयोग और आर्गेनाइजेशन की आवश्यकताओं के आधार पर डिवाइड किया जा सकता है। नीचे जानते है की Intranet कितने प्रकार के होते है:

Corporate Intranet

यह सबसे Common प्रकार का इंट्रानेट है, जिसका उपयोग कंपनियों और professions द्वारा किया जाता है। कंपनी की इंटरनल सूचनाओं, दस्तावेज़ों, policies, और प्रक्रियाओं को शेयर करने के लिए। टीसीएस, Infosys, और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों का अपना कॉर्पोरेट इंट्रानेट होता है।

Educational Intranet

यह इंट्रानेट शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उपयोग किया जाता है। Students और शिक्षकों के बीच कम्युनिकेशन, कोर्स सामग्री, ग्रेड्स, और प्रशासनिक सूचनाओं के लिए यूनिवर्सिटी और स्कूलों का इंट्रानेट, जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी या आईआईटी का इंट्रानेट है।

Government Intranet

यह government departments और एजेंसियों द्वारा उपयोग किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान, policy documents का प्रबंधन, और इंटरनल प्रक्रियाओं के लिए उपयोग किया जाता है। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों का अपना इंट्रानेट होता है।

Non-Profit Organization Intranet

यह इंट्रानेट non-profit organizations और एनजीओ द्वारा उपयोग किया जाता है। सदस्यों और volunteers के बीच communication, Project Management, और resources को शेयरिंग इसके लिए उपयोग करते है। रेड क्रॉस, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड जैसी संस्थाओं का इंट्रानेट ये इसके उदहारण है।

Healthcare Intranet

यह इंट्रानेट Hospitals और हेल्थ केयर services providers द्वारा उपयोग किया जाता है। डॉक्टरों, नर्सों, और administrative staff के बीच Patient की जानकारी, मेडिकल रिकॉर्ड्स, और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान करते है। अपोलो अस्पताल, मेदांता जैसी स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं का इंट्रानेट होता है।

Intranet के क्या फायदे है | What are the Advantages of intranet in hindi

  1. सुरक्षा: यह एक personal नेटवर्क है, यह बाहरी खतरों से सुरक्षित होता है।
  2. Collaboration: इंट्रानेट के माध्यम से Employee आसानी से एक दूसरे के साथ Collaboration कर सकते हैं।
  3. प्रभावी संचार: यह Organization के भीतर त्वरित और प्रभावी संचार की अनुमति देता है।
  4. केंद्रीकृत सूचना: सभी महत्वपूर्ण जानकारी और document एक केंद्रीकृत स्थान पर होते हैं, जिससे Employees को आवश्यक जानकारी ढूंढने में आसानी होती है।

Intranet के क्या नुकसान है | What are the disadvantages of intranet in hindi

  1. उच्च प्रारंभिक Cost: इंट्रानेट की स्थापना के लिए आवश्यक हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर, और नेटवर्किंग devices की उच्च प्रारंभिक cost हो सकती है।
  2. Maintenance and Updates: इंट्रानेट के proper work और सुरक्षा के लिए नियमित maintenance और update आवश्यक होते हैं।
  3. सुरक्षा जोखिम: सही सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए तो ये इंट्रानेट भी हैकिंग और डेटा चोरी का Hunt हो सकता है।
  4. यूजर प्रशिक्षण: Employees को इंट्रानेट के प्रभावी उपयोग के लिए उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
  5. टेक्निकल समस्याएं: नेटवर्क, सर्वर, और सॉफ़्टवेयर से संबंधित टेक्निकल समस्याएं समय-समय पर उत्पन्न हो सकती हैं।
  6. अतिरिक्त लोड: इंट्रानेट पर अत्यधिक ट्रैफिक और डेटा का Burden सर्वर और नेटवर्क पर अतिरिक्त लोड डाल सकता है।

Internet, Intranet और Extranet में क्या अंतर है | What is the difference between Internet, Intranet and Extranet in hindi

इंटरनेट (Internet)इंट्रानेट (Intranet)एक्सट्रानेट (Extranet)
ये एक global network है जो सभी कंप्यूटरों और users को जोड़ता है।एक पर्सनल नेटवर्क है जो केवल एक organization के अंदर users को जोड़ता है।एक पर्सनल नेटवर्क जो एक organization और उसके partners या ग्राहकों के बीच कम्युनिकेशन को सक्षम करता है।
सभी users के लिए उपलब्ध है।ये केवल organization के employees के लिए उपलब्ध है।ये organization के इंटर्नल और एक्सटर्नल parterns के लिए उपलब्ध होता है।
कम सुरक्षित, क्योंकि यह सार्वजनिक है।अधिक सुरक्षित, क्योंकि यह पर्सनल होता है।उच्च सुरक्षा, क्योंकि यह विशिष्ट एक्सटर्नल users के लिए सीमित होता है।
ये पब्लिक नेटवर्क में आता है।ये प्राइवेट नेटवर्क में आता है।ये हाइब्रिड नेटवर्क (प्राइवेट + पब्लिक) में आता है।
किसी भी इंटरनेट सक्षम डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है।केवल संगठन के नेटवर्क से कनेक्ट होता है।Organization और उसके विशिष्ट एक्सटर्नल parterns के नेटवर्क से कनेक्ट होता है।
वर्ल्ड वाइड वेब, ईमेल, सोशल मीडिया ये इसके उदाहरण है।संगठन के इंटर्नल पोर्टल, इंटर्नल ईमेल सिस्टम ये इसके उदाहरण है।supply chain management system, ग्राहक सेवा पोर्टल ये इसके उदाहरण है।

Intranet के उदाहरण क्या है | What are examples of intranet in hindi

Intranet के उदाहरण:

Examples of Intranet

क्या बिना इंटरनेट के Intranet काम कर सकता है | Can an intranet work without internet in hindi

इंट्रानेट बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। इंट्रानेट एक पर्सनल नेटवर्क है जो एक आर्गेनाइजेशन के within कम्युनिकेशन और सूचना के आदान-प्रदान के लिए उपयोग किया जाता है। यह बिना इंटरनेट के भी पूरी तरह से काम कर सकता है, ये provided सभी आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटर्नल नेटवर्क पर उपलब्ध होता है। यह organization के लोकल एरिया नेटवर्क या वाइड एरिया नेटवर्क पर आधारित होता है और इंटरनेट से स्वतंत्र रूप से ऑपरेट हो सकता है।

Intranet का उपयोग कौन कर सकता है | Who can use the intranet in hindi

नीचे उन प्रमुख users की सूची दी गई है जो इंट्रानेट का उपयोग कर सकते हैं:

  • कर्मचारी
  • प्रबंधक और प्रशासनिक स्टाफ
  • मानव संसाधन विभाग
  • आईटी विभाग
  • प्रोजेक्ट टीम
  • अलग अलग विभागों के कर्मचारी
  • इंटर्न

FAQ’s

Intranet क्या होता है?

इंट्रानेट के द्वारा कोई संस्था अपनी सूचनाओं का अपने कर्मचारियों के बीच सुरक्षित रूप से आदान-प्रदान कर सकती है।

Intranet हमेशा क्या काम करता है?

इंट्रानेट विभिन्न सर्वर, क्लाइंट, डेटाबेस और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) जैसे एप्लिकेशन प्रोग्राम को लिंक करता है।

Intranet का उद्देश्य क्या है?

Intranet उपयोग कर्मचारियों के बीच कंपनी की जानकारी और कंप्यूटिंग संसाधनों को सुरक्षित रूप से साझा करने के लिए किया जाता है।

Intranet Security क्या है?

एक सुरक्षित इंट्रानेट यह सुनिश्चित करता है कि आपके कर्मचारियों को अपना काम प्रभावी ढंग से करने के लिए आवश्यक टूल और जानकारी तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो।

Conclusion

दोस्तो उम्मीद करते है कि आप को हमारा यह Article अच्छा लगा होगा. आशा करते है की आपको Intranet क्या है इसकी जानकारी समझ आ गई होगी. Internet Intranet और Extranet में क्या अंतर है? आपको इसके बारे में पूरी जानकारी इस Article में मिली होगी. यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधारना होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे Comments में बता सकते हैं. आपको यह Article कैसा लगा हमें Comment मे जरूर बताना.

आपके विचारों से हमें कुछ नया सीखने और कुछ गलतिया सुधारने का मौका मिलेगा. यदि आपको हमारी यह post Intranet क्या है अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सिखने को मिला हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तो के साथ और Social Networks जैसे कि WhatsApp, Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

धन्यवाद…!!!

इसे भी पढे

कृपया अपनी राय दे और अपना सवाल पूछे.......